विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 'बने यूपी की आवाज' अभियान चलाएगी कांग्रेस

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Nov, 2021 07:52 PM

congress is preparing for the assembly elections  became the voice of up

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाने के इरादे से कांग्रेस पार्टी युवाओं को जोड़ने के लिए ‘‘बनें यूपी की आवाज'''' नाम से एक नया अभियान चलाने जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाने के इरादे से कांग्रेस पार्टी युवाओं को जोड़ने के लिए ‘‘बनें यूपी की आवाज'' नाम से एक नया अभियान चलाने जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस मुख्यालय  में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मकसद ज़िला स्तर पर पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर का चुनाव करना है। सिद़्दीकी ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित व प्रताड़ित जनता की आवाज बन गयी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह (प्रियंका गांधी वाद्रा) प्रदेश में सरकारी संरक्षण में हो रही अलोकतांत्रिक एवं गैरसंवैधानिक घटनाओं से डटकर लड़ रही है। न्याय के लिए योगी सरकार के अनैतिक कार्यों के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रही हैं और सरकार की हिरासत झेल रही हैं।'' उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी के इस तेवर से युवा खासतौर पर आकर्षित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए ‘‘बनें यूपी की आवाज'' अभियान शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके जरिये कांग्रेस अनुभवी कांग्रेस ने के साथ-साथ युवाओं को प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपेगी। उन्होंने कहा कि योग्यता, क्षमता एवं जनसंपर्क उनके चयन का आधार होगा। सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ज़िला स्तर पर लिखित और मौखिक परीक्षा के जरिये प्रवक्ताओं और कोऑर्डिनेटर का चयन करेगी। मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आरएसएस के जहरीले प्रचार के विरुद्ध देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए युवा कांग्रेस पार्टी से बड़े पैमाने पर जुड़ना चाहते हैं।

उन्हें एक मंच देने के लिए ‘‘बनें यूपी की आवाज'' अभियान आज आरंभ कर दिया गया है, जो नौजवान कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, वे भी पार्टी का सदस्य बनकर इन परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।'' उन्होंने बताया कि परीक्षाएं राज्य के लखनऊ संभाग से शुरू होंगी और 15 नवंबर को उन्नाव में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के साथ 16 नवंबर को लखनऊ में परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद परीक्षाएं सीतापुर (17 नवंबर), हरदोई (18 नवंबर), रायबरेली (20 नवंबर) और लखीमपुर खीरी (21 नवंबर) में होंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!