Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Aug, 2018 05:05 PM
अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उदासीन आश्रम की गौशाला के उद्घाटन के दौरान संत समाज को संबोधित करते हुए राम विलास वेदांती पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वो गधा पाल सकते हैं गाय नहीं।
अयोध्या: अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उदासीन आश्रम की गौशाला के उद्घाटन के दौरान संत समाज को संबोधित करते हुए राम विलास वेदांती पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वो गधा पाल सकते हैं गाय नहीं।
उन्होंने कहा कि धर्म तो गोवंश, मंदिर और नदियों में हैं। उन लोगों में है जो अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर देते हैं। इस मंच पर बहुत सारे संत हैं, वेदांती को छोड़ दें। वेदांती अपने यहां गधा रखे हुए हैं, वो गाय तो पाल नहीं सकते। लेकिन अन्य लोग तो गाय पाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर गौ सेवा का कार्य शुरु हो जाएगा। अयोध्या जिले में 2 गौशाला बनेगी। अयोध्या के हर आश्रम 2-2 गाय पालें और उनका खर्चा खुद उठाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी ने आने के बाद पहला काम अवैध बूचड़खाने बंद करवाने का किया। इसके साथ ही गौ-तस्करी के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया। जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में गौशाला बने ऐसी व्यवस्था की जा रही है।