Edited By Deepika Rajput,Updated: 12 Nov, 2018 09:30 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह एक चौंकाने वाली घटना है। सरकार और पार्टी के लिए यह एक बड़ा नुकसान है।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह एक चौंकाने वाली घटना है। सरकार और पार्टी के लिए यह एक बड़ा नुकसान है। अनंत कुमार जी को एक अच्छे प्रशासक और लोकप्रिय नेता के रूप में याद किया जाएगा। मैं उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। शंकरा अस्पताल के निदेशक नागराज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने तड़के दो बजे आखिरी सांस ली। उस वक्त उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं। अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद वह हाल में ही बेंगलुरु लौटे थे।