Ram Mandir के डिजाइन में किया परिवर्तन, अब 44 के बजाय 48 लेयर पर टिकेगी नींव

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Sep, 2021 05:27 PM

changes made in the design of ram mandir now the

धर्मनगरी अयोध्या (Ayodhya) बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir) के डिजाइन (Design) में राफ्ट को लेकर आंशिक परिवर्तन किया गया है। दरअसल, मंदिर के नींव की डिजाइन अब 44 की जगह 48 लेयर (layer) की बनेगी। फिलहाल 42 लेयर त...

अयोध्या: धर्मनगरी अयोध्या (Ayodhya) बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir) के डिजाइन (Design) में राफ्ट को लेकर आंशिक परिवर्तन किया गया है। दरअसल, मंदिर के नींव की डिजाइन अब 44 की जगह 48 लेयर (layer) की बनेगी। फिलहाल 42 लेयर तक बनकर तैयार हो चुकी है। पहले की डिजाइन में राफ्ट में मोटाई ढाई मीटर थी जिसे अब घटाकर घटाकर डेढ़ मीटर कर दिया गया है।
PunjabKesari
राम मंदिर निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा- राम मंदिर ट्रस्ट
इस बारे में जानकारी देते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि राम मंदिर निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। दो दिन के अंदर एक लेयर का निर्माण किया जा रहा है। उसके बाद राफ्ट का निर्माण शुरू होगा, जो अक्तूबर तक तैयार होगा उम्मीद जताई है कि 20 सितंबर तक राफ्ट का काम पूरा हो जाएगा। विंध्यवासिनी धाम मिर्जापुर के लाल बलुआ पत्थरों से अक्तूबर के लास्ट या नवंबर के पहले हफ्ते में प्लिंथ का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
PunjabKesari
श्रीराम के गुप्त होने वाले स्थान गुप्तारघाट को नए सिरे से किया जाएगा तैयार 
उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम के गुप्त होने वाले स्थान गुप्तारघाट को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके पुण: निर्माण में 22 करोड़ का खर्च प्रस्तावित है। गुप्तारघाट में पंखमुखी महादेव मंदिर से एक नया लिंक रोड बनाया जाएगा। साथ ही घाट के निकट दो स्थानों पर पार्किंग स्थल, सिंचाई विभाग की भूमि पर श्रीराम पार्क, अवैध दुकानों को तोड़कर नई दुकानों का निर्माण, फसाड लाइटिंग व एक रोजगार केंद्र खोलने की तैयारी है। नया रिंग रोड पंचमुखी महादेव मंदिर से लेकर नए बने घाट तक जाएगा। 
PunjabKesari
अवैध दुकानों को गिराकर वहां बनाया जाएगा कॉम्प्लेक्स 
उद्यान विभाग सड़कों को ठीक करने के लिए भूमि पर नया लिंक मार्ग बनाने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही नदी किनारे खाली पड़ी भूमि पर भगवान श्रीराम के नाम पर एक आध्यात्मिक पार्क बनाया जाएगा। मौजूदा समय में जो लोग अवैध दुकानें बनाए हुए हैं उन्हें गिराकर वहां कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा।

राम मंदिर बनने में लगेगा कितना वक्त?
श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों की बैठक के दौरान यह उल्लेख किया गया था कि मंदिर का निर्माण कार्य समय के मुताबिक आगे बढ़ रहा है और इसे 2023 से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘2023 तक श्रद्धालु भगवान श्री राम के दर्शन कर सकेंगे।’’ सूत्रों ने कहा कि मंदिर का ढांचा राजस्थान से लाए गए बंसी पहाड़पुर पत्थर और मार्बल से बनाया जाएगा। मंदिर के निर्माण में करीब चार लाख पत्थर (बंसी पहाड़पुर) का इस्तेमाल होगा। मंदिर के निर्माण में स्टील का इस्तेमाल नहीं होगा। 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 27 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!