प्रेम विवाह के दो साल बाद साली को भगा ले गया जीजा, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Nov, 2022 10:55 PM

brother in law abducted sister in law after two years of love marriage

थाना क्षेत्र के कांधरपुर मझरा बरकली गंज की रहने वाली गीता ने बताया उसने करीब 8 साल पहले टिंकू से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आए दिन उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगा। शादी के दो साल बाद पता चला कि उसके पति के संबन्ध उसकी...

बरेली कैंटः थाना क्षेत्र के कांधरपुर मझरा बरकली गंज की रहने वाली गीता ने बताया उसने करीब 8 साल पहले टिंकू से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आए दिन उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगा। शादी के दो साल बाद पता चला कि उसके पति के संबन्ध उसकी तहेरी बहन से हैं। विरोध करने पर टिंकू महिला को मारता पीटता था। कुछ 'दिन बाद वह साली को भगा ले गया।

बताया जाता है कि इसका पता चलने साले ने जीजा के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखा दी। एक सप्ताह बाद घर लौटने पर पुलिस ने टिंकू को अपहरण के मामले में जेल भेज दिया। इस बीच साली की शादी कहीं और कर दी। गीता के मुताबिक करीब 6 माह बाद जब टिंकू जेल से छूटा। लेकिन उसने साली से बात करना बंद नहीं किया। विरोध करने पर वह मारता पीटता। खाना खर्चा भी नहीं देता। इतना ही नहीं उसने पत्नी को साथ रखने से मना करा दिया।

आरोप है कि बुधवार रात करीब 9 बजे गीता को उसके पति व सास ने पीटकर घर से निकाल दिया। इस दौरान उसको काफी चोटें आई। गीता की तहरीर पर पुलिस ने टिंकू व उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!