Edited By Ramkesh,Updated: 30 Oct, 2021 07:57 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों से अपील की है कि इस दिवाली वे प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के करीब 43 लाख लाभार्थियों के घरों में जाकर दीपक जलायें।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों से अपील की है कि इस दिवाली वे प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के करीब 43 लाख लाभार्थियों के घरों में जाकर दीपक जलायें। योगी ने शनिवार को यहां पार्टी प्रतिनिधियों से बात करते हुए अपील की कि इस बार दीपावली पर प्रदेश में पिछले चार वर्षों में 43 लाख को प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना में जो आवास दिए गए हैं, इस बार दीपावली पर सभी लाभार्थियों के आवास पर जाकर में उनके आवासों पर दिया जलाकर मिष्ठान का वितरण करना चाहिए ऐसे सभी लाभार्थियों की इस वर्ष की दिवाली विशेष दिवाली की तरह बनाई जाए।