कोरोना महामारी के बीच विवादित बयान देना BJP विधायकों को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाई नोटिस

Edited By Umakant yadav,Updated: 29 Apr, 2020 01:35 PM

bjp legislators get disputed statement amid corona epidemic party served notice

कोरोना महामारी ने उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से अपना पैर ससार लिया है। दिन-प्रतिदिन इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस संकट के समय में भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक अपने विवादास्पद बयान...

लखनऊ: कोरोना महामारी ने उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से अपना पैर ससार लिया है। दिन-प्रतिदिन इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस संकट के समय में भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक अपने विवादास्पद बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में सीतापुर के भाजपा विधायक राकेश राठौर के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के दो और विधायकों को भी उनके विवादित बयानों के कारण नोटिस दिया गया है। ये देवरिया के बरहज विधानसभा के विधायक सुरेश तिवारी और हरदोई के गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश हैं।

बता दें कि भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर पार्टी के महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध आचरण कर विवादित बयान देने के कारण सुरेश तिवारी और श्याम प्रकाश दोनों विधायकों को नोटिस दी गई है। पार्टी महामंत्री ने इनसे सात दिन के अंदर नोटिस का जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर दोनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
PunjabKesari
गौरतलब हो कि गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने हरदोई के सीएमओ को पत्र लिखकर उनसे विधायक निधि पर आपत्तिजनक बातें की थीं तो वहीं बरहज विधानसभा के विधायक सुरेश तिवारी ने विशेष संप्रदाय के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसके लिए इन्हें नोटिस दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!