मनमोहन सिंह को हराने वाले दिग्गज BJP नेता का निधन, CM Yogi समेत UP के दोनों डिप्टी सीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Edited By Purnima Singh,Updated: 30 Sep, 2025 03:47 PM

bjp leader vijay malhotra passes away

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​के निधन पर शोक व्यक्त किया ....

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर अपने शोक संदेश में कहा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा, "प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!" 

दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे विजय मल्होत्रा 
मल्होत्रा ​​का मंगलवार सुबह 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका पिछले कुछ दिनों से एम्स में इलाज किया जा रहा था। मल्होत्रा ​​दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे। उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया और 2008 के चुनाव में उन्हें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी पेश किया गया था। हालांकि तब शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा था। 

केशव मौर्य ने एक्स पर किया पोस्ट 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मौर्य ने 'एक्स' पर एक संदेश में कहा, "जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और भाजपा तक संगठन को सशक्त स्वरूप व विस्तार देने में अमूल्य योगदान करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।" उन्होंने कहा, "प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति।" 

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी व्यक्त किया शोक 
उप मुख्यमंत्री पाठक ने भी 'एक्स' पर अपने शोक संदेश में मल्होत्रा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई।" उन्होंने आगे कहा, "उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, संगठन एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांतिः।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!