मूल मुद्दों से ध्यान हटाने को BJP कर रही साजिशः अखिलेश यादव

Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Jan, 2020 02:47 PM

bjp conspiring to divert attention from core issues akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉंफ्रेस कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, अखिलेश ने कहा कि  JNU में हुए नकाबपोश चेहरे के...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉंफ्रेस कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि JNU में हुए हमले में नकाबपोश चेहरे के पीछे कौन था। यह सब BJP करवा रही है, वह भी मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए।

JNU में हुई हिंसा एक सोची, समझी चाल है
सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि JNU में हुई हिंसा एक सोची, समझी चाल है। JNU को एक विचारधारा में डालने की कोशिश की जा रही है। यह उनका राजनीतिक एजेंडा है। ताकि हम और आप मूल मुद्दों पर ध्यान ही न दे पाएं, हमारा ध्यान ऐसे ही भटका रहे। किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। युवा बेरोजगार है, मगर सरकार निश्चिंत है। आखिर UP का ख्याल कौन रखेगा। BJP इन सभी से मुद्दों से ध्यान भटका रही है।


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कभी सत्य नहीं बोलती। गोरखपुर में मासूमों की मौत पर योगी सरकार ने नैतिक जिम्मेदारी लेने के बजाय जनता के सामने झूठे आंकड़े पेश किए।जनवरी 2018-2019 तक 1500 दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या 500 दिखाई गई।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!