Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Apr, 2026 12:51 PM

यूपी के बिजनौर में अलग-अलग जगह पर शाम से अब तक सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है ...
बिजनौर (गौरव वर्मा) : यूपी के बिजनौर में अलग-अलग जगह पर शाम से अब तक सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें जनपद बिजनौर के नजीबाबाद रोड पर गांव जलारा के सामने दो कारों के आमने-सामने की टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा किरतपुर बाईपास पर बाइक सवार दो लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों लोगों की मौत हो गई। तीसरा हादसा चांदपुर में फिना रोड पर एक कार और बाइक के टकराने से बाइक पर बैठे दो सवारो में से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया।
लगभग 3 घंटे के अंदर ही अंदर बिजनौर में पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसों में मौत हो जाने से मृतकों के घर पर कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : बेहद मशहूर टीवी एक्ट्रेस का निधन, स्टेज 4 कैंसर से हारीं जिंदगी की जंग, इंडस्ट्री में शोक
UP Desk : हॉलीवुड की जानी-मानी टीवी अभिनेत्री डोलोरेस “डी” फ्रीमैन का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को स्टेज-4 फेफड़ों के कैंसर से लंबी और साहसी लड़ाई के बाद अंतिम सांस ली। परिवार द्वारा सोशल मीडिया पर जारी आधिकारिक बयान में फ्रीमैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बयान में कहा गया कि उन्होंने बीमारी का डटकर सामना किया और अंतिम समय तक मजबूत बनी रहीं .... पढ़ें पूरी खबर ...