Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Mar, 2023 03:09 PM

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के बनारस के सारनाथ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या की है। आकांक्षा मूल ...
वाराणसी: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के बनारस के सारनाथ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या की है। उनका शव होटल के कमरे में पंखे के कुंडी से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची सारनाथ थाना की पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया है। अब आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले दिनों वाराणसी आई थीं। शनिवार रात सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में ठहरी थी।रविवार की सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला। आनन फानन में होटलकर्मियों ने सारनाथ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। एसीपी सारनाथ ने अभिनेत्री के मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनके नंबर की काल डिटेल भी निकाली जा रही है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
"कसम पैदा करने वाले की - 2" फिल्म से मिली थी विशेष पहचान
वह भोजपुरी की जाने मानी एक्ट्रेस थी। आकांक्षा को 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।