मां दुर्गा की विदाई के जुलूस में हादसा, पटाखा विस्फोट से 6 लोग झुलसे; खुशियों के बीच मची चीख-पुकार

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Oct, 2026 08:05 PM

accident during goddess durga immersion procession 6 people sustained burns in

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट होने से कम से कम छह लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शुभम अग्रवाल ने बताया कि यह घटना चौरी थाना क्षेत्र...

भदोही: उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट होने से कम से कम छह लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शुभम अग्रवाल ने बताया कि यह घटना चौरी थाना क्षेत्र में 'चौरी बाजार दुर्गा पूजा समिति' द्वारा आयोजित विसर्जन जुलूस के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि पटाखा फोड़ने के दौरान उठी चिंगारी आतिशबाजी करने वाले शुभम विश्वकर्मा (25) के पटाखों से भरे बड़े बैग मे गिरने से विस्फोट हो गया । अग्रवाल ने बताया कि विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि झुलसे हुए छह लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। एएसपी ने बताया शुभम को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया आतिशबाज शुभम विश्वकर्मा और उसके पास खड़े दीपक (20) बुरी तरह झुलस गए। उन्होंने बताया कि मामूली रूप से झुलसे कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज के बाद घर भेजा गया है तथा जुलूस को विसर्जन के लिए आगे रवाना कर दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!