बाराबंकीः पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस में टक्कर से 6 की मौत, 35 से ज्यादा घायल
Edited By Ajay kumar,Updated: 25 Jul, 2022 10:01 AM

जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और करीब 35 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
बाराबंकीः जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और करीब 35 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है, उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना लोनी कटरा थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास की है।
बताया जा रहा है कि ये डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। तभी बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास पहले से खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने इसे टक्कर मार दी। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस बीच घयलों को नजदीकी हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। तो वही अब पुलिस हादसे की जांच में जुटी है, जो कि मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क बना रही है। ये दोनों डबल-डेकर बसें बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली जा रही थीं।
Related Story

स्कूलों को धमकी देने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, 18 से अधिक घायल, मातम...

UP में दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी 2 बाइकें, 3 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसे में 3 छात्रों की दर्दनाक मौत, एक बुरी तरह घायल; परीक्षा देने जा रहे थे सभी

तुम मर जाओ… बस एक मैसेज पर छात्र ने उठा लिया खौफनाक कदम, वैलेंटाइन डे पर दे दी जान

यूपी के इस शहर में होने जा रहा ये बड़ा काम, 6 महीने में ही हो जाएगा पूरा

Student Hit and Run: कार से 6 लोगों को कुचलने वाले आरोपी छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छह साल के...

मोहब्बत का चक्रव्यूह! ब्लैकमेलिंग और गैंगरेप की साजिश... 6 महीने तक 8वीं की छात्रा को नोचते रहे...

UP में रफ्तार का कहर! यमराज बनकर दौड़ी कार बनी काल, 3 की जान ली, भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की एक...

महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा: बाइक की टंकी फटते ही महिला की जलकर मौत, देवरिया में पति के सामने ही...