लॉकडाउन में दम तोड़ता बनारसी पान का कारोबार, प्रतिदिन 25-30 लाख का हो रहा नुकसान
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 14 May, 2020 01:35 PM
खईके पान बनारस वाला...खुल जाए बंद अक्ल का ताला…विश्व भर में प्रसिद्ध बनारसी पान आज कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से लागू देशव्यापी लॉकडाउन में दम तोड़ रहा है। पान कारोबार जगत को बनारस में प्रतिदिन 25-30 लाख रुपए का...
वाराणसीः खईके पान बनारस वाला...खुल जाए बंद अक्ल का ताला…विश्व भर में प्रसिद्ध बनारसी पान आज कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से लागू देशव्यापी लॉकडाउन में दम तोड़ रहा है। पान कारोबार जगत को बनारस में प्रतिदिन 25-30 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। इससे लगभग 25 हजार कारोबियों के सामने जीवकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है।
लॉकडाउन में करोड़ों का हुआ नुकसान
पान कारोबारियों की 1952 से बनाई गए संगठन श्री बरई सभा काशी के महामंत्री अंजनि चौरसिया ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से हरा पान का पत्ता वाराणसी के चेतगंज स्थित पानदरीबा मंडी में आता है। जहां हिटिंग प्रक्रिया से गुजरकर हरे पत्तों को सफेद किया जाता है। लॉकडाउन की शुरूआत में ही हरे पान के बेकार पड़े रहने की वजह से 20 करोड़ तक का नुकसान पहले ही हो चुका है। साथ ही प्रतिदिन 25-30 लाख के टर्नओवर का कारोबार रुक जाने से अलग से चपत लग गया है। हार्टिकल्चर में विशेष छूट की बावजूद पानदरीबा मंडी को बंद करना पान कारोबारियों के लिए बड़ा आघात हैं।
लाखों फुटकर दुकानदारों का जीविकोपार्जन हुआ मुश्किल
वहीं पान कारोबारी दीपक चौरसिया ने बताया कि पान के होलसेल कारोबार से लगभग 25 हजार व्यापारी जुड़े हैं और फुटकर दुकानदारों की संख्या लाखों में हैं। पुराने रखे पान सड़ चुके हैं लोगों का जीवकोपार्जन तक करना मुश्किल हो चुका है। जिला प्रशासन ने इसलिए रोक लगाया है कि पान को थूंकने से कोरोना फैल जाएगा।
पान में होते हैं कई औषधिय गुण
दीपक ने आगे बताया कि पान में कई औषधिय गुण होते हैं। पान न केवल एक वनस्पति या खाघ सामग्री है बल्कि एक संस्कार भी है। सनातनी परंपरा या शुभ कामों में पान के बगैर किसी भी काम के शुभारंभ की कल्पना भी नहीं की जा सकती है तो किसी भी मजहब वाले बनारसियों के लिए पान एक सत्कार का भी जरिया है। लॉकडाउन के 7 हफ्तों के बाद की स्थिति ये है कि देश के सभी कोनों और विदेश में भी पहुंच रखने वाला बनारसी पान की हालत इतनी खराब हो चुकी है अब ये वेंटिलेटर पर जा चुका है।
Related Story

धड़ से जुड़े पैदा हुए जुड़वा बच्चे, नवजात का चेहरा देखते ही सदमे में मां ने तोड़ा दम, अस्पताल में...

अप्रैल से 25 नए वन स्टॉप सेंटर शुरू, महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का अहम कदम

Israel-Iran War से UP का यूरोप से कारोबार लड़खड़ाया! दांव पर लगा हजारों करोड़, खाड़ी देशों से ऑर्डर...

स्मार्ट मीटर कांड: 1.25 लाख का झटका और थम गया चायवाले का दिल, शव लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे बेबस परिजन

पूर्ववर्ती सरकारों ने न सिर्फ उप्र का विश्वास तोड़ा, नौजवानों के सपने भी तोड़े: CM Yogi Adityanath

UP Rain: तेज धूलभरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलों का हुआ भारी नुकसान!

'दम है तो रोक लो' कहकर प्रधान के भाइयों को चाकू से गोदा, खूनी रंजिश का खौफनाक अंत, ₹1000 की कीमत...

UP में मौसम का डबल अटैक! 25 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, 24 में बरसेगी आग.... मौसम विभाग का...

UP में तड़तड़ाईं पुलिस-SOG की गोलियां, मुठभेड़ में 25 हजार का शातिर इनामी गिरफ्तार, 3 थानों में...

प्रसाद की थाली... और सामने खड़ी मौत: बेकाबू कार ने मासूम को 30 मीटर तक घसीटा, रोंगटे खड़े कर देगा ये...