Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 31 Jul, 2020 07:03 PM

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में नेपाल सीमा से सटे जरवा क्षेत्र में शुक्रवार को 200 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रो ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया...
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में नेपाल सीमा से सटे जरवा क्षेत्र में शुक्रवार को 200 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रो ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाइक पुरवा इलाके से शालू पथरकट और विजय पथरकट को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से 200 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्कर साइकिल पर इन शराबों को लाद कर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। संदिग्ध नजर आने पर इन्हें रोक कर इनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से अवैध शराब बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई शुरु कर दी है।