रामपुर उपचुनाव में प्रत्याशी तो मैं हूं, लेकिन ये चुनाव आजम खां का है, वहीं विधायक बनेंगे: आसिम राजा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Nov, 2022 10:59 AM

asim raja said  i am a candidate in rampur by election

रामपुर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से आसिम रजा को प्रत्याशी बनाया गया है। इस पर सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह भयमुक्त माहौल ...

रामपुर: रामपुर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से आसिम रजा को प्रत्याशी बनाया गया है। इस पर सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह भयमुक्त माहौल में निष्पक्षता के साथ चुनाव कराए। यह चुनाव आजम खां का है, वही 11 वीं बार विधायक बनेंगे। यह बात उन्होंने गुरुवार को रामपुर शहर विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए कही।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनौतियां हमेशा रहती है। चुनौतियों के बीच ही उन्होंने काम किया है। इस बार भी चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं। जिन हालात में चुनाव हो रहा है। जनता अच्छी तरह जानती व समझती है। खौफ का माहौल न पहले होगा, न बाद में होगा। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव कराए। आसिम राजा ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता का कार्य पार्टी व अपने नेता की बात मानना होता है। इसी नाते वह सबके बीच है। यह चुनाव आजम खां का है। वही 11वीं बार विधायक बनेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले पार्टी कार्यालय पर सभी लोग एकत्र हुए थे। उसके बाद पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां समेत अन्य समर्थकों के साथ यहां पहुंचे।

इस दौरान आजम खां ने कहा कि हम सभी लोग उपचुनाव की तैयारी में है। यह चुनाव किन हालात में हो रहा है। जनता अच्छी तरह जानती है। कहा कि चुनाव हारजीत का नहीं है। चुनाव जुल्म ज्यादती के खिलाफ है। इसमें सभी को सोच समझकर फैसला लेना है। हमने आधी सदी काम किया है। खुशियां कम, आंसू ज्यादा देखे हैं। बेरोजगारी और महंगाई की हालत सब देख रहे हैं। आदमी तहजीब भूल गया है। सभी लोगों को एकजुटता के साथ आसिम राजा को मजबूत बनाना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!