अपना दल (S) के विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन, मुम्बई के कैंसर अस्पताल में ली अंतिम सांस
Edited By Ramkesh,Updated: 02 Feb, 2023 02:32 PM

उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर विधान सभा सीट से अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन हो गया है। इसी जानकारी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने ट्वीट कर दी है। बताया जा रहा है कि राहुल प्रकाश कोल बीते कई माह से कैंसर के रोग से पीड़ित थे उनका इलाज...
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर विधान सभा सीट से अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल ( MLA Rahul Prakash Kol) का निधन हो गया है। इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने ट्वीट कर दी है। बताया जा रहा है कि राहुल प्रकाश कोल बीते कई माह से कैंसर के रोग से पीड़ित थे उनका इलाज मुंबई में चल रहा था। उनकी मौत पर अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपना दल (एस) के युवा एवं लोकप्रिय विधायक प्रिय राहुल प्रकाश कोल जी के निधन की दुःखद खबर से अत्यंत आहत हूँ। अनुज समान राहुल के यूं चले जाने से निःशब्द हूँ। दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना करती हूँ। ॐ शांति!
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री एवं अपना दल एस प्रमुख अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel कुशल क्षेम जानने लिए राहुल प्रकाश कोल के घर गई हुई थी। विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन को लेकर विरोधी दल के नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
Related Story

प्रयागराज में पोस्टर वॉर: राहुल गांधी को बताया भारत का सुप्रीम लीडर, कांग्रेसी नेता बोला- 'खून का...

UP में डबल मर्डर से सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे ने पहले पत्नी के सीने में उतार दी गोली, फिर खुद को...

BJP सांसद कंगना पर 'आपत्तिजनक' पोस्ट करना सपा विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: BJP विधायक की एस्कॉर्ट में ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में दरोगा की...

रात की नींद बनी आखिरी सांस, घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, परिवार पर...

टूटा दुखों का पहाड़: नहर में डूबे 3 सगे भाई, 20 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव, एक साथ हुआ अंतिम...

बागपत डबल मर्डर: मॉब लिंचिंग के शिकार हिस्ट्रीशीटर वरुण का भारी हंगामे के बाद अंतिम संस्कार, 2 पर...

भीषण सड़क दुर्घटना में इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, प्रशिक्षण से...

इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका! नहीं रहे नेशनल अवॉर्ड विनर... 'कॉमेडी किंग' के निधन से कई सितारों की...

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, दिग्गज फिल्ममेकर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, शोक में डूबे फैंस और...