उपचुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अपने बूथों पर दें विशेष ध्यान: शाही

Edited By Umakant yadav,Updated: 27 Sep, 2020 07:36 PM

all workers pay special attention to booths in view of the by elections shahi

उत्तर प्रदेश में देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उप चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां अपनी रणनीती बनानी शुरू कर दी है और रविवार को यहां सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा...

देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उप चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां अपनी रणनीती बनानी शुरू कर दी है और रविवार को यहां सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि वह अपने बूथों पर ध्यान दें।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये शाही ने कहा कि उप चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बूथ समितियों को ठीक से देखकर उसको सक्रिय करने की जरूरत है। हमारा सारा ध्यान केवल और केवल बूथ पर ही होना चाहिए। पार्टी के सारे अभियानों और कार्यक्रमों की रचना बूथ को केंद्र में रखकर बनायी जाए। बूथ को जीतकर ही हम चुनाव जीत सकते हैं।

इस मौके पर उप चुनाव प्रभारी, प्रदेश के मंत्री त्रयम्बकनाथ त्रिपाठी ने कहा कि 28 सितम्बर को देवरिया विधानसभा के सभी मंडलों की बैठक होनी है। जिसमें सभी मण्डल पदाधिकारी, मण्डल में रहने वाले पूर्व जिले और मण्डल के पदाधिकारी, सेक्टरों के संयोजक और सेक्टरों के प्रभारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। इन बैठकों में पार्टी के आगे की अभियानों और कार्यक्रमों की रचना ठीक से कर ली जाए।

बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव को हमको कैसे जितना है उसपर ध्यान रखकर आगे का कार्ययोजना देवरिया विधानसभा में तैयार किया जाये। मंडलों की बैठक में एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को एक-एक बूथ की जिम्मेदारी तयकर दी जाये। उस कार्यकर्ता का उपचुनाव तक केवल बूथ ही उसका मण्डल,जिला,क्षेत्र और प्रदेश होगा, उसी पर उसको काम करना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!