अखिलेश यादव ने सतीश महाना को दी बधाई, कहा- आपके बिना स्वास्थ्य लोकतंत्र नहीं चल सकता

Edited By Imran,Updated: 29 Mar, 2022 02:47 PM

akhilesh yadav congratulated satish mahana

18वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रुप में सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है। जिसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाना को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपके बिना स्वस्थ्य लोकतंत्र नहीं चल सकता है।

लखनऊ: 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रुप में सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है। जिसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाना को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपके बिना स्वस्थ्य लोकतंत्र नहीं चल सकता है। 

  https://m.up.punjabkesari.in/uttar-pradesh/news/akhilesh-yadav-congratulated-satish-mahana-1572667

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जी को बहुत धन्यवाद, ऐसा बहुत कम होता है कि कोई बार बार एक क्षेत्र से जीतकर आये,लेकिन आप लगातार अपने क्षेत्र का नेतृत्व करते आये, आप ने लगातार अपनी ड्यूटी निभाई। अब आप निष्पक्ष हो गए हैं,आप अब बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं,अब आपको निष्पक्ष छोड़ दिया गया है,ऐसी उम्मीद कर सकता हूँ। नेता सदन ने कोरोना की बात की, तो कहना चाहता हूं कि,जब समय आएगा तो उसकी भी बात करूंगा,लेकिन हमने देखा।

कोरोना का क्या माहौल था
अखिलेश ने कहा देश मे सबसे ज्यादा सेविंग अकाउंट से पैसा निकाला गया तो आपके शहर कानपुर से निकाला गया था,अभी बहस का समय नही है,बस विपक्ष में होने के नाते यही कहूंगा कि जितना आप विपक्ष को बात कहने का मौका देंगे,उतना लोकतंत्र मजबूत होगा..!!
नेता सदन जिस Express way की बात करते हैं, तो यही कहना चाहूंगा कि अगर मैं विदेश न गया होता तो आपके शहर को एक्सप्रेस वे,और मेट्रो ट्रेन न मिल पाता।

अध्यक्ष महोदय,मैं आपको बधाई देता हूँ और नेता सदन को इतना विश्वास दिलाता हूं कि आपको पहली बार एक हँसमुख विपक्ष मिला है,क्योंकि मैं हमेशा हंसता रहता हूँ....धन्यवाद।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!