योगी कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Aug, 2019 09:47 AM

after the yogi cabinet expansion the department of ministers is divided

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का विस्तार होने के बाद गुरुवार देर रात मंत्रियों को उनका विभाग बांट दिया गया है जबकि कुछ मंत्रियो के विभाग भी बदले दिए गये हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का विस्तार होने के बाद गुरुवार देर रात मंत्रियों को उनका विभाग बांट दिया गया है जबकि कुछ मंत्रियो के विभाग भी बदले दिए गये हैं। योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। इनमें दो उपमुख्यमंत्रियों समेत 25 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 22 राज्य मंत्री हैं। 

सरकारी प्रवक्ता ने अनुसार गृह, आवास एवं शहरी नियोजन मंत्रालय समेत 37 विभाग श्री योगी ने अपने पास ही रखा है। वहीं उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य के पास लोक निर्माण, मनोरंजन कर विभाग सार्वजनिक उद्यम समेत चार विभाग है। डा0 दिनेश शर्मा के पास माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्यागिकी समेत पांच विभाग हैं। सूर्य प्रताप शाही कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान ,सुरेश खन्ना वित्त ,संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य श्रम एवं सेवा योजन, सतीश महाना ओद्योगिक विकास, दारा सिंह वन एवं पर्यावरण, रमापति शास्त्री समाज कल्याण, अनुसूचित जनजाति कल्याण, ब्रजेश पाठक विधि एवं न्याय, चौधरी लक्ष्मी नारायण पशु धन मत्य एवं दुग्ध विकास, जय प्रताप सिंह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण समेत तीन विभाग हैं, चेतन चौहान का विभाग बदलते हुए उन्हें सैनिक कल्याण, होमगाडर्, नागरिक सुरक्षा समेत चार विभाग सौंपे गये है । इसके पहले वह खेल मंत्री थे। 

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सुरेश राणा को गन्ना विकास मंत्री बनाया गया है जबकि भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज मंत्रालय मिला है। महेन्द्र सिंह को जलशक्ति विभाग, सिद्धार्थनाथ सिंह के विभाग को बदले हुए उन्हें खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री बनाया गया है। कमला रानी प्राविधक शिक्षा, उपेन्द्र त्रिवारी खेल मंत्री , नरेश अग्निहोत्री आबकारी, अनिल राजभर पिछडा वर्ग एवं दिव्यांगजन विभाग ,अशोक कटारिया को परिवहन मंत्री विभाग दिया गया है यह विभाग पहले स्वतंत्र देव के पास था। श्री देव के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तिफा दे दिया था।

श्रीकांत शर्मा ऊर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्रोत, मुकुट बिहारी वर्मा सहकारिता, नंद गोपाल नंदी नागरिक उड्यन, राजनैनिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज के अला राजेन्द्र प्रताप सिंह उफर् मोती सिंह ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग। प्रवक्ता के अनुसार नौ राज्य मंत्रियों में उपेन्द्र तिवारी खेल,युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार),पंचायती राज मंत्री के साथ सम्बद्ध, धर्म सिंह सैनी आयुष विभाग (स्वतंत्र प्रभार) मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध,श्रमती स्वाती सिंह महिला कल्याण एवं बाल विकास तथा पुष्टाहार, निलंकठ त्रिवारी पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य ( (स्वतंत्र प्रभार)प्रोटोकाल, कपिल देव अग्रवाल व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, सतीश द्विवेदी बेसिक शिक्षा विभाग, अशोक कटारिया परिवहन,कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात तथा रविन्द्र जायसवाल स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग है।     

  22 राज्य मंत्रियों में श्रीमती गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा,जय प्रताप निषाद पशुधन ,मत्स्य एवं दुग्ध विकास,जय कुमार सिंह जैकी कारागार, लोक सेवा प्रबंधन, अतुल गर्ग चिकित्सा एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण, राघवेन्द्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह)खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति,महोसिन रजा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज, गिरीश चन्द्र यादव आवास एवं शहरी नियोजन, बलदेव ओलख जल शक्ति, मनोहर लाल मुन्नी कोरी श्रम एवं सेवायोजन, संदीप सिंह वित्त, चिकित्सा शिक्षा तथा प्राविधिक शिक्षा,सुरेश पासी गन्ना विकास एवं चीनी मिले, अनिल शर्मा वन एवं पर्यावरण तथा जन्तु उद्यान विभाग के राज्य मंत्री हैं। 

प्रवक्ता के अनुसार महेश गुप्ता नगर विकास,शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, आनंद स्वरुप शुक्ला संसदीय कार्य, समग्र ग्राम्य विकास, विजय कश्यव राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण, डा0 गिरिराज सिंह धर्मेश समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, लाखन सिंह राजपूत कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, श्रीमती निलिमा कटियार उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, चौधरी उदयभान सिंह सूक्षम,लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग,रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय लोक निर्माण, रमा शंकर सिंह पटेल ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा अजित सिंह पाल इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!