कंटेनर में छिपाकर ला रहे थे 250 किलो गांजा, आगरा STF और मथुरा पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचास ने 3 तस्करों को दबोचा

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Oct, 2026 05:16 PM

250 kg of cannabis was being smuggled hidden inside a container agra stf and m

आगरा की मादक पदार्थ रोधी कार्यबल इकाई और मथुरा पुलिस ने साझा अभियान के तहत, ओडिशा से एक कंटेनर में छिपाकर लाया गया 1.25 करोड़ रुपये मूल्य का 250 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मथुरा: आगरा की मादक पदार्थ रोधी कार्यबल इकाई और मथुरा पुलिस ने साझा अभियान के तहत, ओडिशा से एक कंटेनर में छिपाकर लाया गया 1.25 करोड़ रुपये मूल्य का 250 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि राज्य के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल से जानकारी मिली थी कि तस्करों का एक समूह 17 अक्तूबर को ओडिशा के ब्रह्मपुर गया था और 25 अक्टूबर को वहां से गांजे की खेप लेकर मथुरा होते हुए हरियाणा जाने वाला था। 

उन्होंने कहा कि इस सूचना के आधार पर आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर रिफाइनरी क्षेत्र में एक कंटेनर ट्रक की तलाशी के दौरान 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनके पास से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान नूंह के निवासी सतीश कुमार, नासिर व आशिफ अब्दुल करीम के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि गांजे की खेप उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा के आसपास खपाने के लिए एक व्यक्ति को सौंपी जानी थी, जिसकी तलाश जारी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!