केशव मौर्य का अखिलेश पर तंज, बोले- 2027 में जनता सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेजेगी

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Oct, 2026 08:27 PM

keshav maurya takes a dig at akhilesh says the public will puncture the sp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा की साइकिल पंचर कर उसे सैफई भेज देगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा की साइकिल पंचर कर उसे सैफई भेज देगी।   उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं, लेकिन न तो राहुल गांधी देश की सत्ता में आने वाले हैं और न ही अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सत्ता में लौटेंगे। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सपा प्रमुख की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करने से पहले वर्ष 2012 से 2017 तक प्रदेश में रही सपा सरकार के कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। उस दौरान गुंडागर्दी, अपराध, माफियागिरी और दंगों की स्थिति को भी याद करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अंगद के पांव की तरह मजबूती से जमी हुई है। उन्होंने दावा किया कि अगले 30 वर्षों तक समाजवादी पाटर्ी प्रदेश की सत्ता में नहीं आने वाली है। 

 केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी  पर धार्मिक मुद्दों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा रामद्रोहियों की पार्टी है और उसका सनातन प्रेम केवल ढोंग है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को उसकी राजनीतिक हैसियत का एहसास करा देगी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख इस प्रक्रिया को लेकर इसलिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि अब मतदाता सूची में गड़बड़ी नहीं हो पाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को इस बात की परेशानी है कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।    नागरिकता के मुद्दे पर अखिलेश यादव को घेरते हुए मौर्य ने कहा कि नागरिकता का प्रमाणपत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय जारी करता है, चुनाव आयोग नहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सांसद होने के बावजूद इस बुनियादी अंतर को नहीं समझ पा रहे हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!