ओवरटेक की कोशिश पड़ी भारी, बाइक की सामने से आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौ/त

Edited By Sahil Kumar,Updated: 01 Oct, 2026 12:30 PM

attempt to overtake proves costly bike collides with oncoming vehicle

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कार से आगे निकलने की कोशिश के दौरान एक मोटरसाइकिल सामने से आ रहे एक वाहन से टकरा गई, जिसमें उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कार से आगे निकलने की कोशिश के दौरान एक मोटरसाइकिल सामने से आ रहे एक वाहन से टकरा गई, जिसमें उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या मार्ग पर कस्बा आलापुर के पास हुआ। मोटरसाइकिल पर सवार तीन दोस्त लखनऊ से बाराबंकी लौट रहे थे। इसी दौरान कार से आगे निकलने की कोशिश में मोटरसाइकिल सामने से आ रहे एक हल्के वाणिज्यिक वाहन से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के बरजोर पुरवा निवासी श्रवण (38) और अमित (30) की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक धर्मराज (33) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाणिज्यिक वाहन, मोटरसाइकिल और उस पर सवार युवकों को करीब 150 मीटर तक घसीटता चला गया। पुलिस ने बताया कि एक मोबाइल फोन के जरिए मृतकों की पहचान हो सकी। चौकी प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!