आश्रम में संन्यासी महिला के साथ दुष्कर्म, फिर वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल...

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Jun, 2025 10:24 AM

a sanyasi woman was raped in the ashram

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक गुरुकुल शांतिधाम आश्रम में संन्यासी बनकर रह रही महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला को पहले नशे वाली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई, इसके बाद उसके साथ रेप किया...

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक गुरुकुल शांतिधाम आश्रम में संन्यासी बनकर रह रही महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला को पहले नशे वाली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई, इसके बाद उसके साथ रेप किया गया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया गया और फिर उसे ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। 

पीड़िता 2024 में आई थी आश्रम 
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिवार में कोई नहीं है। सितंबर, 2024 में वह दिल्ली बॉर्डर से सटे आश्रम में अपना सामान लेकर रहने के लिए पहुंची थी। उसे आश्रम की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई। इसके लिए उसे हर महीने 20 हजार देने को कहा गया था। इसके अलावा पीड़िता से कहा गया कि उसे साध्वी की पदवी दी जाएगी। वो इस आश्रम में रहने लगी, लेकिन उसके साथ यहां पर दरिंदगी की गई। 

पीड़िता को पिलाई गई नशे वाली कोल्ड ड्रिंक
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ रेप किया गया है और फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आश्रम संचालिका गोकुल दिव्या योग माया सरस्वती और एक अन्य महिला महिला राधिका उर्फ शबनम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि इन्होंने ही पीड़िता को नशे वाली कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। पीड़िता के साथ आश्रम संचालिका के सौतेला भाई गोकुल ने रेप किया। वो फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!