एक पल की चिंगारी से मची चीख-पुकार, गोरखपुर में बुजुर्ग दंपति समेत चार लोग झुलसे

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Oct, 2026 08:17 PM

a momentary flare up sparks chaos four people including an elderly couple suf

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला मुख्यालय के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज-एक में शनिवार सुबह घरेलू एलपीजी सिलेंडर की जांच के दौरान आग लगने से चार लोग झुलस गए। घायलों में एक बुजुर्ग दंपति और गैस एजेंसी का आपूर्तिकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने यह...

 गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला मुख्यालय के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज-एक में शनिवार सुबह घरेलू एलपीजी सिलेंडर की जांच के दौरान आग लगने से चार लोग झुलस गए। घायलों में एक बुजुर्ग दंपति और गैस एजेंसी का आपूर्तिकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायलों में से तीन को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आपूर्तिकर्मी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। शाहपुर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

घटना के बाद एहतियातन आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी बाहर निकल आए। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 11 बजे एलआईजी-156 नंबर के घर में हुई। इस घर में 75 वर्षीय रंजन दास अपनी 70 वर्षीय पत्नी जया दास के साथ रहते हैं। दास ने एलपीजी सिलेंडर में आ रही समस्या की जांच के लिए गैस एजेंसी के आपूर्तिकर्मी इंद्रेश (40) को बुलाया था। मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रेश सिलेंडर की जांच कर रहा था। गैस रिसाव का पता लगाने के लिए उसने लाइटर जलाया, तभी कमरे में जमा गैस ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने के लिए बहुत कम समय मिला। इस घटना में रंजन दास, उनकी पत्नी जया दास और हरसेवकपुर निवासी 65 वर्षीय दशावती देवी झुलस गईं। घटना के समय दशावती देवी भी घर में मौजूद थीं। आपूर्तिकर्मी इंद्रेश के हाथ भी जल गए। परिवार के सदस्य घायलों को अस्पताल ले गए। 

पुलिस को पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी) के जरिए आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद शाहपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की और घायलों को उपचार उपलब्ध कराया। गोरखनाथ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रवि कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!