शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए कल होगा मतदान, सुबह आठ से शाम चार बजे तक डाले जाएंगे वोट

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Oct, 2026 07:37 PM

voting for the teacher and graduates  legislative council elections will take

शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव मेरठ खंड के लिए सहारनपुर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मतदान शुक्रवार 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।

सहारनपुर: शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव मेरठ खंड के लिए सहारनपुर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मतदान शुक्रवार 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। आज गुरूवार को मतदान पाटिर्यां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। शिक्षक और स्नातक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 28924 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन चुनावों में यह पहला मौका है जब मतदाता जिन्हें उन्हें चुनना है उनको देख तक सके। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पिछली बार चुने गए भाजपा नेता दिनेश गोयल को सहारनपुर मंडल के लोग तो छह साल बाद भी नहीं जान पाए। ना उनका कामकाज लोगों के बीच दिखाई दिया। 

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 24148 मतदाता हैं। इसके लिए 19 मतदान केंद्रों पर 80 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं में 14139 पुरूष और 10009 महिलाएं हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 4776 मतदाता हैं इनमें 2224 पुरूष, 2552 महिलाएं हैं। इस चुनाव के लिए 14 मतदान केंद्रों पर 15 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव कराने के लिए 13 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सफेद और शिक्षक क्षेत्र के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा। मतदान के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। पहचान पत्र के रूप में आधार काडर्, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन काडर् और पासपोटर् आदि मान्य होंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!