तौलिया खींचते ही चली गोली! इंस्पेक्टर के सीने में धंसी रिवॉल्वर की गोली, हादसा या लापरवाही?

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Mar, 2026 03:29 PM

a bullet was fired as soon as the towel was pulled a revolver bullet lodged in

सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए, जब रविवार शाम उनके सरकारी आवास में अचानक गोली चल गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में जा फंसी। आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया...

सुल्तानपुर:  जिले के अखंडनगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए, जब रविवार शाम उनके सरकारी आवास में अचानक गोली चल गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में जा फंसी। आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

कमरे में अकेले थे इंस्पेक्टर, अचानक हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार घटना के समय इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी अपने सरकारी क्वार्टर में अकेले मौजूद थे। वे कमरे में सामान व्यवस्थित कर रहे थे। इसी दौरान उनकी निजी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक फायर हो गया।

तौलिया खींचते ही गिर गई रिवॉल्वर, चल गई गोली
एसपी चारू निगम के मुताबिक, इंस्पेक्टर ने अपनी 32 बोर की रिवॉल्वर एक तौलिये पर रखी थी। जैसे ही उन्होंने तौलिया खींचा, रिवॉल्वर नीचे गिर गई और उससे गोली चल गई, जो सीधे उनके सीने में जा लगी। इस दौरान उन्होंने घायल अवस्था घटना के बाद भी इंस्पेक्टर ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने घाव को हाथ से दबाया और बाहर निकलकर पुलिसकर्मियों से मदद मांगी। तत्काल दरोगा कन्हैया पांडेय उन्हें निजी वाहन से लखनऊ पीजीआई लेकर पहुंचे। जहां पर उनकी हालत स्थित बनी हुई है। 

मौके से मिला खोखा, रिवॉल्वर जांच के लिए भेजी गई
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक खाली खोखा और रिवॉल्वर में पांच जिंदा कारतूस मिले। यह स्पष्ट हुआ कि फायर सरकारी हथियार से नहीं, बल्कि उनकी निजी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हुआ। रिवॉल्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

हालत स्थिर, आज होगी सर्जरी
डॉक्टरों के अनुसार इंस्पेक्टर की हालत फिलहाल स्थिर है और सोमवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें सीधे लखनऊ रेफर किया गया था। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी मूल रूप से प्रयागराज के निवासी हैं और हाल ही में 15 मार्च से अखंडनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिर ये हादसा है कि किसी भी तरह की लापरवाही से घटना घटी है। हालांकि जांच के बाद ही सब कुछ साफ होगा। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!