कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, 6 कांवड़िये बुरी तरह जख्मी, गुस्से में घंटों सड़क पर जाम

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Aug, 2026 01:18 PM

6 kanwariyas injured after being hit by truck

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तिरपाल बांध रहे कांवड़यिों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे 6 कांवड़यिे घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित कांवड़यिों ने खुटार-पुवायां मार्ग पर जाम...

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तिरपाल बांध रहे कांवड़यिों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे 6 कांवड़यिे घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित कांवड़यिों ने खुटार-पुवायां मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने और कारर्वाई का आश्वासन देने के बाद कई घंटे बाद जाम खुल सका। 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने बुधवार को बताया कि थाना खुटार क्षेत्र के अठकोना गांव की मोड़ के पास तेज बारिश होने पर कांवड़यिों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर तिरपाल बांधना शुरू किया। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में धनसिंहपुर गांव के रहने वाले दो कांवड़यिे राजेश और मुकेश घायल हो गए। उन्होंने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजेश को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया गया। 

घटना से नाराज कांवड़यिों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा कांवड़यिों से वार्ता कर कारर्वाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कांवड़यिों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!