Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Jul, 2021 05:27 PM

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 38 वर्षीय व्यक्ति पर एक नाबालिग लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप है। जिसके चलते पुलिस ने कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया है...
ग्रेटर नोएडाः दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 38 वर्षीय व्यक्ति पर एक नाबालिग लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप है। जिसके चलते पुलिस ने कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बारे में पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार को कासना इलाके में हुई, जहां आरोपी और नाबालिग लड़की दोनों एक ही पड़ोस में रहते हैं। पुलिस ने कहा कि नाबालिग लड़की ने शिकायत की थी, इस आधार पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अफसर ने कहा कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए, 323 और 506 के तहत दर्ज की गई थी। इसके साथ ही मामले में यौन अपराधों से बच्चों के कड़े संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।