Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Jul, 2025 03:48 PM

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बेबर क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग से संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग से 28 बच्चे बीमार हो गए हैं...
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बेबर क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग से संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग से 28 बच्चे बीमार हो गए हैं। जिलाधिकारी ,मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल में पंहुचकर बच्चों का हाल जाना है। जिलाधिकारी ने घटना की जाँच के आदेश दिए हैं।
छोले-भटूरे खाने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत
विद्यालय में बच्चों को खाने में छोले-भटूरे दिये गये थे। बच्चे छोले भटूरे खाने के बाद बीमार पड़ने लगे। आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेबर में भर्ती कराया गया। छह बच्चो की हालत गम्भीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की सुबह अधिकारी बच्चों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं और मुख्य चिकित्साधिकारी को बच्चों के इलाज का उचित प्रबन्धन के आदेश दिये हैं।

अस्पताल में भर्ती बच्चे
मुख्य चिकित्साधिकारी आर.सी गुप्ता ने बताया कि सुबह जिला समाज कल्याण अधिकारी का उनके पास फोन आया कि सर्वोदय विद्यालय में बच्चे बीमार हो गए हैं। सूचना पर तत्काल एम्बुलेंस भेजकर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 22 बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेबर और छह बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है। फूड पॉइजनिंग के शिकार बच्चों का कहना है कि खाने में सुडी और घुन थे और खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी दस्त होने लगे।