भाजपा नेता पशुपतिनाथ हत्याकांड : लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की थी हत्या, तीन साल बाद आया कोर्ट का फैसला, 16 को उम्रकैद

Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Jun, 2025 01:15 PM

16 accused of murder of bjp leader sentenced to life imprisonment

उत्तर प्रदेश में वाराणसी की एक त्वरित अदालत ने करीब तीन साल पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या के मामले में 16 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है .....

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में वाराणसी की एक त्वरित अदालत ने करीब तीन साल पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या के मामले में 16 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक अधिवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस मामले के अधिवक्ता प्रेम प्रकाश गौतम ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट (त्वरित अदालत) ने बृहस्पतिवार को 16 आरोपियों को हत्या, साजिश, दंगा और जानलेवा हमले के आरोप में दोषी ठहराया। 

12 अक्टूबर 2022 की रात को हुई थी हत्या 
गौतम ने बताया कि यह घटना 12 अक्टूबर 2022 की रात की है, जब भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह ने अपने घर के पास स्थित देशी शराब की दुकान पर हो रही खुलेआम शराब बिक्री का विरोध किया था। उन्होंने शराब पी रहे युवकों को घर के बाहर शराब न पीने की सलाह दी थी। अधिवक्ता ने बताया, "इस मामले पर बहस इतनी बढ़ गई कि कुछ ही देर में 30 से 40 हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पशुपति सिंह पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उन्हें बचाने आए उनके बेटे राजन सिंह पर भी हमलावरों ने बेरहमी से हमला किया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पशुपति सिंह को मृत घोषित कर दिया।" 

बेटे को कई महीनों तक करवाना पड़ा था इलाज 
राजन सिंह को कई महीनों तक अस्पताल में रहकर इलाज करवाना पड़ा। बाद में उन्होंने लगातार इस मामले में पैरवी की। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिनमें से 16 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। गौतम ने बताया, "अपर सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की त्वरित अदालत ने शुक्रवार को सभी 16 आरोपियों को मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।" गौतम ने बताया कि बाकी दो आरोपियों के मामले अभी भी लंबित हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!