बेटी के प्यार में रोड़ा बना पिता: मां-बेटी ने प्रेमी संग रची ह/त्या की साजिश, 4 महीने बाद खुला राज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Aug, 2026 08:00 AM

wife daughter and lover arrested in mathura for plotting to kidnap husband

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोविंदनगर थाना पुलिस ने पति के अपहरण और उसकी हत्या की साजिश के मामले का खुलासा करते हुए अपहृत की पत्नी, पुत्री और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी भी...

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोविंदनगर थाना पुलिस ने पति के अपहरण और उसकी हत्या की साजिश के मामले का खुलासा करते हुए अपहृत की पत्नी, पुत्री और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस अपहृत मनोज सोनी की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान सामने आया कि मनोज सोनी की पुत्री का गणेशधाम कॉलोनी निवासी विमल चौधरी (22) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनोज सोनी इस रिश्ते के विरोध में थे और इसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद से परेशान होकर मनोज सोनी की पत्नी ने अपनी पुत्री और उसके प्रेमी विमल चौधरी के साथ मिलकर मनोज की हत्या के इरादे से उसके अपहरण की साजिश रची।

ये भी पढ़ें:- UP में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: प्रयागराज-झांसी सहित इन 12 जिलों में मंडराया खतरा

पुलिस के मुताबिक, 18/19 अप्रैल की रात मनोज सोनी संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद उनकी पत्नी भी घर में ताला लगाकर चली गई। मनोज के भाई रामबाबू ने 11 जुलाई को गोविंदनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को मनोज की पत्नी और पुत्री की भूमिका संदिग्ध मिली। परिजनों की तहरीर के आधार पर 7 अगस्त को गोविंदनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(1) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 321/2026 दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष अजय वर्मा और बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते शनिवार सुबह करीब 8:56 बजे मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित राधापुरम तिराहे पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी बरामद की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!