UP में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: प्रयागराज-झांसी सहित इन 12 जिलों में मंडराया खतरा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Aug, 2026 07:28 AM

weather will change again in up heavy rain alert in 12 districts

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। मानसून की चाल को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में बारिश का सिलसिला और तेज होने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी यूपी में रविवार को गरज-चमक के साथ...

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। मानसून की चाल को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में बारिश का सिलसिला और तेज होने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी यूपी में रविवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 और 10 अगस्त को राज्य के दोनों हिस्सों में मानसून अपनी पूरी रफ्तार में रहेगा और कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक यूपी के कई जिलों में बादलों का डेरा रहेगा और भारी बारिश हो सकती है। 9 से 10 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 10 से 11 अगस्त को बारिश का यह दौर यहीं नहीं थमेगा। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सहारनपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। 11 से 12 अगस्त को इसके बाद पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:- दवाई लेने जा रही महिला का रेहड़ी में फंसा दुपट्टा, बेटे के सामने मां की गर्दन धड़ से अलग

लगातार होने वाली इस बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या पैदा हो सकती है। मौसम विभाग ने चेताया है कि कच्चे और पुराने मकानों को नुकसान पहुंच सकता है, साथ ही नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने का खतरा है। खुले क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। सड़कों पर फिसलन बढ़ने से हादसों की गुंजाइश भी रहेगी और किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर ध्यान देना होगा।

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन और IMD ने आम लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो भारी बारिश के दौरान सफर करने से बचें। बारिश या आंधी के समय पेड़ों, जर्जर इमारतों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें। इसके अलावा, उफान पर आए नदी-नालों के करीब जाने से साफ परहेज करें और समय-समय पर मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!