UP में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की हत्या, बेटे-बहू ने सिर पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट, चौंका देगी अधिवक्ता की मौत की वजह

Edited By Purnima Singh,Updated: 04 Apr, 2026 01:53 PM

advocate dies in kushinagar

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक गांव में कथित तौर पर घरेलू विवाद में एक अधिवक्ता की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सवेरा मल छपरा गांव निवासी...

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक गांव में कथित तौर पर घरेलू विवाद में एक अधिवक्ता की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सवेरा मल छपरा गांव निवासी प्रसिद्ध नारायण दीक्षित (53) का शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे घर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

उसने बताया कि विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई तभी परिवार के ही एक सदस्य ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीक्षित, रविन्द्र नगर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता थे और बार एसोसिएशन के पांच बार अध्यक्ष रहे थे।

अधिवक्ता के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई और भाभी पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि देर रात परिजन शव को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया है। इस संबंध में पडरौना कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!