उत्तराखंड के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का CORONA से निधन, दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Nitika,Updated: 12 Nov, 2020 12:20 PM

uttarakhand mla surendra singh jina died from corona

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का गुरुवार सुबह नई दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान देहावसान हो गया। वह 50 वर्ष के थे।

 

नई दिल्ली/देहरादूनः उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का गुरुवार सुबह नई दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान देहावसान हो गया। वह 50 वर्ष के थे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि जीना पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित होने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचाराधीन थे। जहां गुरुवार प्रात: लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं हाल ही में उनकी पत्नी की ह्रदयाघात से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद विधायक जीना तनावग्रस्त होने के साथ कोरोना संक्रमित हो गए।

बता दें कि 8 दिसम्बर, 1969 को जन्मे सुरेंद्र सिंह जीना पूर्व में भिकियासैंण क्षेत्र से पहली बार वर्ष 2002 में भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2012 में सल्ट से उन्होंने चुनाव लड़ा और विजयी हुए। लोकप्रिय नेताओं में शुमार जीना तीसरी बार वर्ष 2017 में विधायक निर्वाचित हुए। वह कुमायूं विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!