आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे महिला और मकान मालिक, फिर पत्नी ने रची ऐसी साजिश कि....

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Aug, 2026 08:33 AM

the woman and the landlord were caught in an objectionable condition

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति के परिवार ने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके कथित प्रेमी से जुड़े विवाद के बाद उसे जबरन तेजाब पिलाया गया था। पुलिस ने यह जानकारी....

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति के परिवार ने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके कथित प्रेमी से जुड़े विवाद के बाद उसे जबरन तेजाब पिलाया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद निवासी इस्माइल की बीते शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस्माइल के भाई ताजिम ने बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने अपनी भाभी गौसिया, उसके कथित प्रेमी सलीम और 2 अन्य लोगों-अंसार तथा इकरार पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, इस्माइल और गौसिया कांकर टोला में किराए के मकान में रहते थे। आरोप है कि गौसिया ने अपने पति के विरोध के बावजूद मकान मालिक सलीम से करीबी संबंध बना लिए थे।

ये भी पढ़ें:- अतीक के बेटे उमर के पीछे दौड़ीं 28 गाड़ियां: बिना टोल दिए तोड़े बैरियर, CCTV देखकर पुलिस का बड़ा एक्शन

मृतक के परिवार का आरोप है कि 27 जुलाई को इस्माइल ने गौसिया और सलीम को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ किराये का मकान छोड़कर चला गया था। परिवार के अनुसार, इसके बाद भी गौसिया सलीम से मिलती रही, जिसके कारण दंपति के बीच अक्सर विवाद होने लगा। परिवार ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात गौसिया, सलीम, अंसार और इकरार ने इस्माइल को पकड़ लिया और जबरन तेजाब पिला दिया। इसके बाद आरोपी कथित रूप से उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!