Edited By Ramkesh,Updated: 15 Feb, 2026 03:31 PM

यूपी के युवा नौकरी करने वाले नहीं,बल्कि नौकरी देने वाले भी बन रहे है। इनके इस काम में मदद कर रही है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना। इस योजना के तहत वाराणसी में लक्ष्य के सापेक्ष 2410 लाभार्थियो को ऋण वितरित किया जा चुका है जो लक्ष्य का 83...
वाराणसी: यूपी के युवा नौकरी करने वाले नहीं,बल्कि नौकरी देने वाले भी बन रहे है। इनके इस काम में मदद कर रही है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना। इस योजना के तहत वाराणसी में लक्ष्य के सापेक्ष 2410 लाभार्थियो को ऋण वितरित किया जा चुका है जो लक्ष्य का 83 प्रतिशत है। योजना से लाभान्वित उद्यमी बताते है कि उद्योग शुरू करने के लिए यह योजना बहुत मददगार है।
2026 -27 के बजट में 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था
योगी सरकार ने इस योजना की सफलता को देखते हुए 2026 -27 के बजट में 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना विकास अभियान (सीएम-युवा) में वित्तीय वर्ष 2025 -26 में 2900 सूक्ष्म उद्योग की स्थापना का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 2410 युवाओं को योजना से लाभान्वित कर दिया गया है। इसमें अधिकतर उद्योग लग चुके है और कुछ लगने की प्रक्रिया में है। विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष योजना का लाभ 83 प्रतिशत लोगों तक पहुंच दिया है जो वित्तीय वर्ष के समाप्त होने तक शत प्रतिशत हो जायेगा ।

सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मजबूती
योजना के तहत प्रदेश सहित वाराणसी के युवाओं को भी सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मजबूती मिल रही है। वित्तीय वर्ष 2025 -26 में 2410 युवाओं को 10830 लाख का ऋण वितरण हो चुका है,जिसमें कुल निहित सब्सिडी राशि रूपये 1083 लाख है। इसमें 693 महिलाएं और 1717 पुरुष हैं। इसमें मैन्युफैक्चरिंग की 1216 और सर्विस सेक्टर की 1194 यूनिट हैं।

सीएम युवा उद्यमी योजना संजीवनी
युवाओं का कहना है कि जिसके पास उद्योग शुरू करने के लिए फंड नहीं है ,उनके लिए सीएम युवा उद्यमी योजना संजीवनी है। युवा अब इस योजना से नौकरी देने वाले बन रहे है। सरकार इसे जारी रखते हुए अच्छे बजट और लक्ष्य का प्राविधान देकर युवाओं को उद्यमी बनाने की उम्मीद बढ़ा दी है। सरकार ने 2026 -27 के बजट में सीएम उद्यमी विकास योजना में लक्ष्य और बजट से युवाओं में उद्यमियों बनने की उम्मीद बढ़ा दी है। ये योजना स्टार्टअप में आर्थिक सहयोग करके युवा के सपनों को पूरा कर रही है।