शादी के दिन फिल्मी अंदाज में दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने मारी एंट्री, बदल गया पूरा खेल... दूल्हे का सपना हुआ चकना चूर

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Apr, 2026 01:07 PM

the bride s boyfriend made a filmy entry on the wedding day changing the whole

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरान कर देने वाला ममाला सामने आया है, यहां पर पुलिस विभाग में दरोगा के पद तैनात जॉन मेजर की शादी के लिए मंडप बिल्कुल तैयार था घर में खुशी का मौहाल था, लेकिन इसी बीच दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने मारी एंट्री मारी फिर पूरा खेल...

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरान कर देने वाला ममाला सामने आया है, यहां पर पुलिस विभाग में दरोगा के पद तैनात जॉन मेजर की शादी के लिए मंडप बिल्कुल तैयार था घर में खुशी का मौहाल था, लेकिन इसी बीच दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने मारी एंट्री मारी फिर पूरा खेल ही पलट गया।

दरअसल, दुल्हन के प्रेमी ने दुल्हे को धमकाया और बरात ले जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली।  सुनकर दूल्हा पक्ष घबरा गया और बारात न ले जाने की बात कहने लगा। उधर दूसरी तरफ दुल्हन के घरवाले बारात का इंतजार कर रहे थे। इस पूरे मामले की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

जानिए पूरा मामला 
मिली जानाकारी के मुताबिक मामला दुबौलिया इलाके के पकड़ी चौहान गांव की है. यहां के जान मेजर वर्मा यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं और राजधानी लखनऊ में तैनात हैं। उनकी शादी बस्ती के मड़वानगर गांव की एक युवती से तय हुई। दोनों की शादी की तारीख 20 अप्रैल को रखी गई। लेकिन इस बीच दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे को जमकर धमकाया बोला हमारा 5 साल से प्रेम संबंध है उससे हम शादी करेंगे,  इस दौरान दुल्हे का परिवार डर गया है। उसके बाद बरात लाने से मना कर दिया। जब इस बात की जाकारी लड़की पक्ष को हुई तो उनके होश उड़ गए। काफी हंगामें के बाद दुल्हन के परिजनों ने प्रेमी से शादी के लिए राजी हो गए। 

दूल्हा पक्ष ने पुलिस से की शिकायत 
वहीं घटना के बाद दुल्हा पक्ष ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़के के साथ धोखा हुआ है। हांलाकि लड़के के पिता ने कहा कि अगर हम शादी नहीं तोड़ते तो हमारे बेटे के साथ कुछ भी हो सकता था। दुबौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। लिखित तहरी अगर मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!