सपा गुंडों को संरक्षण देने की राजनीति करती है- योगी के मंत्री का अखिलेश पर तंज

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Apr, 2026 08:37 PM

the sp practices politics of protecting goons  yogi s minister taunts akhilesh

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी प्रदेश में गुंडों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है, तब सबसे ज्यादा परेशानी समाजवादी...

नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी प्रदेश में गुंडों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है, तब सबसे ज्यादा परेशानी समाजवादी पार्टी को होती है।

नंदी ने कहा कि सपा की राजनीति हमेशा से अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देने वाली रही है। उनके अनुसार, पार्टी को कानून-व्यवस्था में सुधार की बजाय अराजकता पसंद है, इसलिए वह हर कार्रवाई का विरोध करती है।

मंत्री ने आगे कहा कि सपा नेतृत्व ऐसे मामलों में लगातार बयानबाजी कर अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते सपा अक्सर अपराधियों के पक्ष में खड़ी दिखाई देती है। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आने वाले समय में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!