Banda Crime News: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी भी महज 11 साल का... पुलिस ने दर्ज किया केस

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Apr, 2026 02:02 PM

up crime news 11 year old boy rapes 3 year old girl in banda

Banda News: बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ 11 वर्षीय लड़के द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी। जसपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ऋषिदेव सिंह ने बुधवार को...

Banda News: बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ 11 वर्षीय लड़के द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी। जसपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ऋषिदेव सिंह ने बुधवार को बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 3 साल की बच्ची के साथ 11 साल के लड़के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला मंगलवार की रात दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:-सीतापुर में दिल दहला देने वाला हादसा: चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मां की मौत, मासूम बच्चे का कटा हाथ

दर्ज मामले के अनुसार, उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार की है। उन्होंने कहा कि 3 साल की एक बच्ची को 11 साल का लड़का बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण और अदालत में बयान दर्ज करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!