दुल्हन ने बारात आने से पहले किया दूल्हे को फोन, मैसेज में लिखा- 'आई लव यू'... फिर भी नहीं हुई शादी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Mar, 2025 10:00 AM

the bride called the groom before the baraat arrived

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन शादी से ठीक पहले दुल्हन रहस्यमय तरीके से...

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन शादी से ठीक पहले दुल्हन रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

प्रेम प्रसंग के बाद तय हुई शादी
मिली जानकारी के मुताबिक, खड्डा क्षेत्र के एक गांव की लड़की पुष्पा और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मुकेश के बीच पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, दोनों के परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन समय के साथ दोनों के घरवाले इस रिश्ते के लिए रजामंद हो गए और 6 मार्च को शादी का दिन तय किया गया। शादी की तैयारियां शुरू हो गईं और दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था।

Whatsapp मैसेज से मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियों के बीच, मुकेश के व्हाट्सएप पर पुष्पा के नंबर से एक संदेश आया। संदेश में लिखा था, "अब अगले जन्म में मुलाकात होगी"। यह संदेश मिलने के बाद सभी लोग दंग रह गए। कुछ ही समय बाद, पुष्पा के घर से गायब होने की सूचना मिली। मुकेश की मां ने तत्काल खड्डा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस से बहू को ढूंढने की मदद मांगी।

परिवार में खुशियां, फिर दहेज विवाद
मुकेश कक्षा 12वीं तक पढ़ा हुआ है और नासिक में फर्नीचर का काम करता था। उनके पिता का पैरालाइज हो चुका था, इसलिए मुकेश ने परिवार की सारी जिम्मेदारी संभाल ली थी। मुकेश के लिए पुष्पा के साथ शादी करना एक बड़ी खुशी थी। दोनों के बीच पिछले 5 साल से प्रेम था और इस रिश्ते के लिए दोनों परिवारों को राजी करने में काफी समय लगा था। शादी के लिए 8 महीने पहले तारीख तय हुई थी, और दोनों परिवारों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, दहेज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लड़के के परिवार ने दहेज की मांग बढ़ा दी थी, जिससे शादी 2 महीने पहले टूट गई थी। लेकिन फिर लड़की के परिवार वालों ने इसे लेकर समझौता किया और शादी फिर से तय हो गई।

अचानक घर से गायब हो गई पुष्पा
5 मार्च को हल्दी की रात के बाद, पुष्पा ने मुकेश से व्हाट्सएप पर चैट की और फिर शादी के गिफ्ट पैक करने में व्यस्त हो गए। इसके बाद अचानक पुष्पा घर से गायब हो गई। पुष्पा की बहन के अनुसार, शादी के दौरान हुए दहेज विवाद से वह काफी परेशान थी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हो रही थी। अब नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुष्पा की तलाश जारी है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में चिंता और शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!