दिल्ली आंदोलन के बाद Rahul Gandhi का बड़ा दांव: Prayagraj में 3 लाख छात्रों से करेंगे संवाद, जानें समय और खास तैयारियां

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Aug, 2026 02:13 PM

rahul gandhi will hold a student dialogue in prayagraj on august 8

कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। पार्टी का दावा है कि केपी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख छात्र शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के...

Prayagraj News: कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। पार्टी का दावा है कि केपी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख छात्र शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह छात्र संवाद कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा। इसमें छात्रों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था की गई है, जबकि कुछ प्रतिभागियों के लिए रात्रि भोजन का भी प्रबंध रहेगा। छात्रों की सुविधा के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा सेवा उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार कार्यक्रम के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से विशाल पंडाल तैयार कराया जा रहा है। राहुल गांधी के मंच तक पहुंचने के लिए विशेष कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिससे वह छात्रों के बीच संवाद कर सकें। आयोजन से जुड़े लोगों का यह भी दावा है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। गांधी ने अपने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए छात्रों की गूंज शीर्षक से पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण हेतु क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- Ayodhya-Paper Leak पर भारी बवाल: हंगामे के बीच UP का 59,000 करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला

कांग्रेस का कहना है कि शिक्षा के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले प्रयागराज से पार्टी युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर व्यापक संवाद शुरू करना चाहती है। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या, आयोजन पर होने वाले खर्च और अन्य व्यवस्थाओं संबंधी दावे पार्टी की ओर से किए गए हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!