शादी की खुशियां मातम में बदलीं: टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन से उतरा करंट, दूल्हे के भाई समेत 3 की मौत

Edited By Ramanjot,Updated: 28 Sep, 2026 06:20 PM

three people died of electrocution while setting up a tent for a wedding ceremon

बताया जा रहा है कि हादसे में दो अन्य लोग भी करंट लगने से घायल हुए हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मऊ: यूपी के मऊ जिले के दक्षिण टोला क्षेत्र में सोमवार को एक शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय करंट लगने से दूल्हे के छोटे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार को वलीमे की दावत के लिए टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के भीषण करंट की चपेट में आने से टेंट कर्मी कामिल (25), इरफान (28) और दूल्हे के छोटे भाई महमूद (18) की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि हादसे में दो अन्य लोग भी करंट लगने से घायल हुए हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि अबुल हसन के घर में बड़े बेटे के निकाह की रस्म सोमवार सुबह इस्लामाबाद स्थित मस्जिद में संपन्न हुई थी और मंगलवार को दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम निर्धारित था। इसे लेकर घर पर टेंट, शामियाने और खाने-पीने की तैयारियां चल रही थीं कि तभी छत पर टेंट लगाते समय ये लोग लोहे की पाइप के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गए। 

सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में कामिल, इरफान और दूल्हे का छोटा भाई महमूद आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सूचना मिलते ही विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!