मैनपुरी कोर्ट का बड़ा फैसला: बहला-फुसलाकर मासूम से की थी हैवानियत, दोषी को आखिरी सांस तक जेल की सजा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 May, 2026 12:42 PM

man sentenced to life imprisonment for attempting to rape 3 year old girl

मैनपुरी जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने करहल क्षेत्र के एक गांव में 3 साल पहले 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। एक सरकारी अधिवक्ता ने...

Mainpuri News: मैनपुरी जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने करहल क्षेत्र के एक गांव में 3 साल पहले 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। एक सरकारी अधिवक्ता ने यह जानकारी दी। लोक अभियोजक शैलेंद्री राजपूत ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अदालत) जेहेंद्र पाल सिंह की अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाया।

ये भी पढ़ें:- UP पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 9 साल में 17 हजार मुठभेड़, 289 दुर्दांत अपराधी ढेर... मेरठ जोन सबसे आगे

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 9 दिसंबर 2023 को करहल क्षेत्र के एक गांव में 3 साल की बच्ची घर के सामने खेल रही थी। उसी गांव का आकाश उर्फ शिवम उसे बहला-फुसलाकर घर के पास सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी आकाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर करहल थाने में मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:- खुद जल गई पर बच्चों को आंच न आने दी, आग और धुएं से आधे घंटे तक लड़ती रही मां... अस्पताल में तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि जांच के बाद पुलिस ने आकाश उर्फ शिवम के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्य अदालत में पेश किए। साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश जेहेंद्र पाल सिंह ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आकाश उर्फ शिवम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!