UP Police के जवान ने किया Su!c!de, ऑनलाइन गेमिंग, लाखों का कर्ज और पत्नी से विवाद ने ले ली जान; PAC परिसर में सनसनी

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Aug, 2026 02:05 PM

constable s body found in pac barracks in barabanki

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर के बैरक स्थित अपने कमरे में 30 वर्षीय एक पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान दीपक सिंह के रूप में हुई है,...

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर के बैरक स्थित अपने कमरे में 30 वर्षीय एक पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान दीपक सिंह के रूप में हुई है, जो वर्ष 2021 बैच के प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के कांस्टेबल थे। 

यह भी पढ़ें : खड़े ट्रक में जा घुसी शिव भक्तों की कार, 2 ने मौके पर तोड़ा दम, 3 गंभीर; बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह काफी देर तक दीपक के कमरे का दरवाजा न खुलने पर उनके एक साथी पुलिसकर्मी को संदेह हुआ। जब दरवाजा खोला गया, तो उनका शव छत से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पीएसी के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि दीपक सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें : UP में एक साथ उठीं 3 दोस्तों की अर्थियां, तालाब में डूबने से गई जान, आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए श/व

उप-निरीक्षक रशीद खान ने बताया कि इस कथित आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह का पता लगाया जा रहा है। कांस्टेबल दीपक सिंह मूल रूप से मेरठ जिले के रोहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है दीपक ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। जिससे वह लाखों के कर्ज में डूब चुका था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!