Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Aug, 2026 01:04 PM

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने संगठन के भीतर बड़ा फेरबदल करना शुरू कर दिया है। पार्टी में अनुशासन बनाए रखने का सख्त संदेश देते हुए मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ और....
UP Politics News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने संगठन के भीतर बड़ा फेरबदल करना शुरू कर दिया है। पार्टी में अनुशासन बनाए रखने का सख्त संदेश देते हुए मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ और नेशनल को-ऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को बसपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, निष्कासन से ठीक पहले अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का प्रभार छीन लिया गया था, जबकि बेनीवाल पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का काम देख रहे थे। सोशल मीडिया पर एक विस्तृत बयान जारी कर मायावती ने दोनों नेताओं को पार्टी से निकालने की आधिकारिक पुष्टि की।
ये भी पढ़ें:- '15 लाख दो वरना बंद कर देंगे काम...' 7.50 लाख कैश के साथ विजिलेंस के हत्थे चढ़े LDA के JE और सुपरवाइजर
मायावती ने साफ कर दिया है कि यूपी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन का पूरा अधिकार सिर्फ और सिर्फ उनके पास ही रहेगा। उन्होंने लखनऊ प्रदेश कार्यालय में खुद बैठकें लेकर अब तक दो दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम फाइनल भी कर दिए हैं। बाकी बची सीटों पर भी साक्षात्कार के बाद वही टिकट तय करेंगी।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर भतीजे आकाश आनंद के कद को लेकर चल रही चर्चाओं पर मायावती ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को जनसभाओं में उम्मीदवार घोषित करने के लिए भेजना पार्टी की एक सामान्य प्रक्रिया है। इसका उनके राजनीतिक कद को बढ़ाने या घटाने से कोई संबंध नहीं है और न ही वे टिकट तय कर रहे हैं। वहीं मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आकाश आनंद के खिलाफ फैलाई जा रही अनाप-शनाप अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और जातिवादी व शरारती तत्वों से पूरी तरह सतर्क रहें।