'BJP मतलब भ्रष्ट, जुल्म और पाप... ये हटेगी तो संकट हटेंगे', अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार

Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Aug, 2026 05:06 PM

all crises will end only when bjp is removed from power says akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भ्रष्ट, जालिम और 'पाप' करने वाली पार्टी करार देते हुए रविवार को कहा कि भाजपा जब सत्ता से हटेगी तभी सारे संकट दूर होंगे ..

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भ्रष्ट, जालिम और 'पाप' करने वाली पार्टी करार देते हुए रविवार को कहा कि भाजपा जब सत्ता से हटेगी तभी सारे संकट दूर होंगे।

यादव ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में सत्ताधारी भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के 'बीजेपी में बी का मतलब है भ्रष्ट, जे का मतलब है जुल्म करने वाले और पी का मतलब है पाप करने वाले।' उन्होंने कहा कि सारे भ्रष्ट, जालिम और पाप करने वाले लोग भाजपा में हैं।

एक्सप्रेसवे और भूमाफियाओं पर लगाए आरोप
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बनाये गये तमाम एक्सप्रेस-वे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये हैं, चाहे वह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे हो, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हो या फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हो। उन्होंने कहा कि अगर उपग्रहीय नक्शा निकालकर देखा जाए तो पता चलेगा कि जितने भी महत्वपूर्ण तालाब थे, उन सब पर भाजपा के भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में बस एक ही संकट है और वह है भारतीय जनता पार्टी। भाजपा जब हटेगी तो सब संकट दूर होंगे।''

जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर भी उठाए सवाल
सपा प्रमुख ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में युवाओं पर हुए बल प्रयोग को लेकर भी भाजपा पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा, ''जिन नौजवानों को लाठी पड़ी, उन्हें नहीं पता कि लाठीचार्ज किसने करवाया। लाठी चलाने वाले को पता है कि किसके ऑर्डर पर लाठी चली, मगर यह देखिये कि भाजपा सरकार को पता ही नहीं है कि लाठी किसके ऑर्डर पर चली थी? भाजपा वाले किसी के सगे नहीं हैं, उन्होंने खुद बचने के लिये अधिकारियों को ही आगे कर दिया।''

प्रधानमंत्री की रील पर कसा तंज
यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर रील बनाये जाने पर भी तंज किया। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि 'रामधन' चोरी का सारा माल भाजपा के पास जा रहा है तो उसे सफाई देनी चाहिये। प्रेस वार्ता के अंत में सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!