Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Aug, 2026 06:47 PM

दिल्ली के शाहदरा इलाके में हॉलीवुड फिल्म से प्रभावित होकर 53 वर्षीय आईटी इंजीनियर ने संपत्ति विवाद में अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतका के हाथ में कैंची को रख दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ...
Mathura News: दिल्ली के शाहदरा इलाके में हॉलीवुड फिल्म से प्रभावित होकर 53 वर्षीय आईटी इंजीनियर ने संपत्ति विवाद में अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतका के हाथ में कैंची को रख दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाहदरा जिला पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी को उत्तर प्रदेश में मथुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके मुताबिक, हत्या की वारदात 30 जुलाई की रात को तब सामने आई जब दंपति का बेटा घर लौटा और उसने अपनी मां कोमल सिंह (50) को गगन विहार स्थित घर में खून से लथपथ हालत में पाया।
ये भी पढ़ें:- खाना खाने के बाद कमरे में गए और... रिटायर्ड दारोगा ने खुद को मारी गोली, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
पूछताछ के दौरान, आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह हॉलीवुड फिल्म द स्टेयरकेस से प्रभावित था और उसे लगा कि हत्या में इस्तेमाल हथियार को ठिकाने लगाने से वह पुलिस से बच जाएगा। पूर्वी दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त अजित कुमार सिंगला ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कैंची को पीड़िता के हाथ में रखा दिया जबकि उसने हत्या तलवार से की थी जो उसकी निशानदेही पर बरामद कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि इस मामले को सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम सुराग साबित हुआ। फुटेज से यह पता चला कि सुबह जब दंपत्ति के दोनों बच्चे घर से चले गए, तो घर के अंदर सिर्फ आरोपी और पीड़िता ही मौजूद थे। पुलिस को ऐसी फुटेज भी मिली जिसमें पीड़िता की कथित तौर पर चीखें सुनाई दे रही हैं और उसके बाद आरोपी घर से निकलता हुआ दिख रहा है।
ये भी पढ़ें:- नहर पुल के पास पसरा मातम: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया DJ पिकअप, 2 की मौके पर ही मौ/त
अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि सिंह ने अपने बैंक खातों से करीब 7 लाख रुपए निकाले थे। तकनीकी निगरानी से पता चला कि वह दिल्ली से गोरखपुर की ओर गया है, जहां से वह कथित तौर पर नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए उसने अचानक अपना रास्ता बदल लिया और मथुरा की ओर चला गया। उन्होंने कहा कि उसे मथुरा रेलवे स्टेशन के पास रोका गया जहां पुलिस ने उसके पास से 12.75 लाख रुपए नकद बरामद किए। अधिकारी ने कहा कि उसने यह भी कबूल किया कि द स्टेयरकेस देखने के बाद वह हथियार को ठिकाने लगाने की साजिश रच रहा था क्योंकि उसे लगा कि इससे जांच बाधित हो जाएगी। सिंगला ने बताया कि आरोपी आईटी इंजीनियर है और पहले एक कंपनी में नौकरी कर चुका है जबकि उसका बेटा एमबीबीएस डॉक्टर और बेटी जर्मन भाषा पढ़ाती है।