खाना खाने के बाद कमरे में गए और... रिटायर्ड दारोगा ने खुद को मारी गोली, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Aug, 2026 04:32 PM

unnao news retired police inspector commits kill in unnao

उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामजीत (65) के रूप में हुई है। उसने बताया कि....

Unnao News: उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामजीत (65) के रूप में हुई है। उसने बताया कि मूलरूप से कन्नौज जिले के गुरुसहायगंज क्षेत्र के रउतामई गांव के निवासी रामजीत 2021 में एलआईयू से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्नाव के पीडी नगर मोहल्ले में अपने बेटे अभिषेक के साथ रह रहे थे।

ये भी पढ़ें:- UP से असम तक पहुंची मदद की गूंज: नोएडा कालीबाड़ी ने भेजे साड़ियां-शॉल, Air India Express ने मुफ्त में पहुंचाई राहत सामग्री

पुलिस ने बताया कि रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद रामजीत अपने कमरे में गए थे और रात करीब साढ़े 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा। उसने बताया कि रामजीत को उपचार के लिए कानपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। रामजीत के बेटे अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से तनाव में थे। उन्होंने आशंका जताई कि इसी कारण संभवत: उन्होंने यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें:- सिर पर दानपात्र रख UP विधानसभा पहुंचे सपा विधायक: राम मंदिर में चंदा चोरी और 26 हजार स्कूल बंद होने पर सरकार को घेरा

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलित किए। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!