UP में रिश्तों का खूनी अंत! प्रेमिका का भाई प्यार में बन रहा था बाधा, प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर और पीठ पर किए कई वार

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Aug, 2026 04:27 PM

brother mu r dered in mathura

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में छोटी बहन के कथित तौर पर एक ई-रिक्शा चालक के साथ संबंध का विरोध करने पर भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी ...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में छोटी बहन के कथित तौर पर एक ई-रिक्शा चालक के साथ संबंध का विरोध करने पर भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह हाईवे थाना क्षेत्र में करीब 30-32 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान आगरा निवासी गोविंद के रूप में हुई। 

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर नरहौली गांव निवासी ई-रिक्शा चालक मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मुकेश का गोविंद की छोटी बहन के साथ संबंध था। शिकायत के अनुसार, आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के सांवरा गांव निवासी गोविंद उर्फ पप्पू इस संबंध का विरोध करता था। 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शनिवार रात मुकेश, गोविंद को घर से बुलाकर ले गया, उसे शराब पिलाई और बाद में कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शव के सिर और पीठ पर किसी धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान मिले हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि गोविंद पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था और उसका शव हाईवे थाना क्षेत्र से बरामद किया गया, जहां आरोपी भी रहता है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!